जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा , गुमला : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री झारखंड सरकार दीपिका पांडे सोमवार को गुमला जिले के घाघरा प्रखंड अंतर्गत नवडीहा पंचायत सचिवालय पहुंची एवं पंचायत सचिवालय का निरीक्षण की।इस दौरान उन्होंने जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी के साथ-साथ मुखिया एवं पंचायत सचिव को दी कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत में ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि पंचायत के कार्यों के लिए ग्रामीणों को प्रखंड एवं जिला स्तर पर ना दौड़ना पड़े।झारखंड सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि पंचायत स्तर ही सभी कार्यों का निपटारा किया जाए। ग्रामीणों को बेवजह यहां वहां ना दौड़ना पड़े। जिला या प्रखंड स्तर के जो काम है उन्हें पंचायत सचिवालय के द्वारा ही आगे भेजा जाए। बहुत सारी जगहों पर जमीनी स्तर पर इसमें काम हो रहा है। कुछ समय के बाद आधार सुधार और बनाने का काम भी पंचायत सचिवालय में ही शुरू हो जाएगा । आगे उन्होंने निर्देश दिया की सभी विभागों से संबंधित रजिस्टर बनाएं एवं जो भी समस्या का समाधान पंचायत सचिवालय से नहीं होता है उसको संबंधित विभाग तक पंचायत सचिवालय के माध्यम से ही पहुंचाया जाए ताकि ग्रामीणों को ब्लॉक व जिला का चक्कर न लगाना पड़े ।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं को ग्रामीण विकास मंत्री के समक्ष रखा । ग्रामीणों ने करंज टोली से गुटवा तक सड़क निर्माण की मांग की।सखी मंडल की दीदियों अपने बैठने के लिए भवन की मांग की। उप मुखिया ने पेयजल की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि नल जल योजना के तहत जालमीनार तो लगा है परंतु घरों तक सुचारू रूप से पानी की सप्लाई नहीं होती है । कभी-कभी तो 8 दिनों तक पानी की सप्लाई बंद रहता है।वही जल सहिया ने कही कि जितने भी पुराने चापाकल थे उसमें नल जल योजना के तहत जल मीनार लगा दिया गया है तथा नल जल योजना के तहत घरों तक पानी का सप्लाई भी नहीं होता है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है।*आदिवासी उत्थान कल्याण समिति नौडीहा ने कई मांगों को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री को सौपा ज्ञापन*इस दौरान आदिवासी उत्थान कल्याण समिति नौडीहा के द्वारा कला संस्कृति सह पड़हा भवन, नौडीहा शमशान घाट घेराबंदी, तथा नौडीहा भंडार टोली से परसा गढा होते हुए घाघरा तक सड़क निर्माण का मांग को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह को ज्ञापन सौपा गया । मौके पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो एसडीओ राजीव नीरज,डीसी एलआर राजीव कुमार, अंचल अधिकारी घाघरा आशीष कुमार मंडल घाघरा , प्रखंड विकास पदाधिकारी घाघरा दिनेश कुमार, मुखिया एवं जनप्रतिनिधि सहित अनेको ग्रामीण उपस्थित थे।











