Search
Close this search box.

चंदवा में श्रीराम भारत गैस ग्रामीण वितरक खुलेआम कर रहे हैं अधिकारियों के आदेश की अवहेलना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहार चंदवा। : श्रीराम भारत गैस ग्रामीण वितरक चंदवा द्वारा अधिकारियों के साफ निर्देशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। अधिकारियों के आदेश के बावजूद गोदाम पर उपभोक्ताओं को बुलाकर गैस का वितरण किया जा रहा है, जबकि ऑनलाइन बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को गैस घर पर ही मिलनी चाहिए।इस कारण घर पर बैठे उपभोक्ता परेशान हैं, क्योंकि होम डिलीवरी की जगह उन्हें दूर‑दूर से गोदाम तक जाना पड़ रहा है। अंचल अधिकारी ने फोन पर बताया कि उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि गैस घर‑घर पहुंचे और किसी को गोदाम न बुलाया जाए। अगर अनदेखी मिली तो मामले पर कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी संचालक से संपर्क नहीं हो सका, इसलिए उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। गैस गोदाम पर पुलिस की मौजूदगी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति दिखाता है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें