Search
Close this search box.

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र स समय निर्गत करने से संबंधित समीक्षा बैठक किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा श्री अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र स समय निर्गत करने से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में उपायुक्त महोदय ने जिले के सभी जन्म-मृत्यु निबंधन इकाई में समय पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु कोई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं का निबंधन अब सभी को करना अनिवार्य है। सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति का सड़क दुर्घटना हो जाती है। और उसमें उसकी मृत्यु हो जाती है तो जिस पंचायत क्षेत्र में उसकी मृत्यु होगी। उसे पंचायत क्षेत्र के पंचायत सचिव, प्रज्ञा केंद्र बीएलई द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उनके इलाज हेतु एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के क्रम में उसकी रास्ते में ही मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में भी इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटना हुई रहेगी, यह उनका जहां निवास स्थान होगा उसी पंचायत से प्रमाण निर्गत कर सकते हैं। उपायुक्त महोदय ने जिले में निर्गत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की कार्यों की जानकारी पंचायत सचिव एवं सांख्यिकी पदाधिकारी ली। सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत सचिव द्वारा पंचायत में ही निर्गत किया जाता है। फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत को देखते हुएउपायुक्त महोदय ने सभी पंचायत सचिव को अपना लॉगिन आईडी अपने पास ही रखने की बात कहीं। और उसकी प्रॉपर मॉनिटरिंग करते हुए समय पर मामले का निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। किसी भी बीएलई के पास जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत से संबंधित लॉगिन आईडी पासवर्ड ना हो इसे सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने से संबंधित व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सभी पंचायत सभी स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक परिसर सहित अन्य स्थानों पर दीवाल लेखन कराने की बात कहीं। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत से संबंधित लंबित सभी मामले का समय पर निष्पादन करें। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार दोराईबुरु, एलआरडीसी श्रीमती अरुणा कुमारी, सांख्यिकी पदाधिकारी, नगर परिषद प्रशासक पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी पंचायत सचिव व अन्य उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें