Search
Close this search box.

फलका थाना हाजत में संदिग्ध मौत से बढ़ा विवाद, डीजीपी से न्याय की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड, प्रतिनिधि कटिहार बिहार – जिले के फलका थाना की हाजत में राकेश कुमार यादव की संदिग्ध मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों में आक्रोश है, वहीं कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल डीजीपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग कर चुका है।प्रतिनिधिमंडल में एआईसीसी सचिव सह राजस्थान की सह-प्रभारी व कोढ़ा की पूर्व विधायक पूनम पासवान, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय तथा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार शामिल थे। नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राकेश को 2 अप्रैल की रात कथित तौर पर झूठे मामले में उठाया गया और हिरासत में मारपीट की गई, जिससे 4 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया गया है।डीजीपी ने मामले की जांच पूर्णिया रेंज के आईजी डॉ. विवेकानंद को सौंपी है। साथ ही परिजनों ने भी न्याय और मुआवजे की मांग की है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें