Search
Close this search box.

बाल गृह (अनाथालय) से 6 बच्चे फरार 5 बरामद, एक अब भी लापता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बरही मो उस्मान हजारीबाग : बरही थाना अंतर्गत जन जागरण केंद्र द्वारा संचालित अनाथालय((बालगृह)) से एक साथ 6 बच्चों के फरार होने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि बीते रात करीब 11 बजे बालगृह से सभी बच्चे फरार हो गए थे इस संबंध में संस्था के अधीक्षक द्वारा थाना को आवेदन देते हुए सनहा दर्ज करने की मांग की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने को कहा आवेदन के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही संस्था के कर्मियों ने तत्काल खोजबीन शुरू की, जिसमें 5 बच्चों को बरामद कर लिया गया लापता राजा सिंह 14 वर्षीय बालक राजा सिंह अब भी लापता है। यह बालक केस संख्या (सी डब्लू सी) 178/2026/ को डरमा से संबंधित है। उसके पिता का नाम चंपाल सिंह और माता का नाम रीना देवी बताया गया है। बालक का स्थायी पता कुर्मीडीह, शांतिनगर, बोकारो स्टील सिटी (जिला बोकारो) है। फरार होने के समय राजा सिंह ने हरा टी-शर्ट, नीला पायजामा और हवाई चप्पल पहन रखा था उसका रंग गोरा है सनहा दर्ज कराने के लिए आवेदन, प्रबंधन की चुप्पी पर उठे सवालबताया जा रहा है कि वही अन्य बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर भागा था। मामले को लेकर संस्थाधीक्षक बरही थाना सहित संबंधित विभागों को भी इसकी सूचना दी है।घटना के बाद बालगृहप्रबंधन में अफरा-तफरी कामाहौल है और लापताबालक की तलाश जारी है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें