जागता झारखंड ब्यूरो चीफ गुमला : सेवानिवृत शिक्षिका कुसुम चौहान के आक्समिक निधन पर बड़ी संख्या में शिक्षा अधिकारी एवं राज्य के शिक्षक प्रतिनिधि उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार सभी विधि विधान के साथ हरमु मुक्तिधाम, राँची में संध्या 4 बजे किया गया। मुखाग्नि उनके पति बबन कुमार सिंह, पुत्र चंदन कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह एवं दामाद विजय बहादुर सिंह के उपस्थिति में दी गई। उन्होंने अपने पीछे दो दो पुत्र एवं पुत्रियों सहित अपना भरा पुरा परिवार छोड़कर दुनिया से विदा हो गई जिससे पूरे समाज में शोक की लहर व्याप्त है। उनके अंतिम संस्कार में बबन कुमार सिंह, पूर्व जिला शिक्षा अधीक्षक, देवघर एवं अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, रांची, झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संयोजक विजय बहादुर सिंह एवं अमीन अहमद, प्रवक्ता अरुण कुमार दास, अंजेय कमल कुमारेश, आशुतोष कुमार, राकेश श्रीवास्तव, अजय कुमार, पूर्व निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, विनोद कुमार सिंह, राज बहादुर सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, रत्नेश कुमार, पुत्र चंदन कुमार सिंह एवं नवीन कुमार सिंह, अंशुमान सिंह शक्ति शाही, देवेंद्र कुमार भारती, ललन तिवारी, संजीत कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में राज्य के शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए।

दिवंगत शिक्षिका कुसुम चौहान के अंतिम संस्कार में शामिल पूर्व जिला शिक्षा अधीक्षक सहित शिक्षक प्रतिनिधि।
