जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदग किस्को प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्यौहार ईद उल फितर काफी हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मौके पर विभिन्न ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई।इस मौके पर ईद उल फितर की नमाज हिसरी जामा मस्जिद,किस्को ईदगाह, किस्को मस्जिद, नारी नवाडीह ईदगाह, नवाडीह जामा मस्जिद, नूरी मस्ज़िद, तालीमी मिशन, चरहु ईदगाह व होंदगा ईदगाह आदि जगहों में अदा की गई।नमाज के पश्चात गुनाहों से मग़फ़ेरत एवं देश में अमनो अमान के लिए दुआएं की गई। इसके बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। ईद उल फितर की नमाज के लिए बच्चे बुजुर्ग बूढ़े सभी पहुंचे हुए थे। इस मौके पर जौहर मलिक, शेख मामूल,युनूस अंसारी, अब्दुल कुद्दुस अंसारी, परवेज अंसारी, ऐनुल अंसारी, मौलाना जियाउल हक अशरफी, मौलाना ऐनुल हक मिस्बाही, हाफिज खुर्शीद, किस्को के सदर अख्तर अंसारी, सेमरडीह सदर हुसैन अंसारी, सेक्रेटरी गुलाम मुस्तफा अंसारी, रफीक अंसारी, मोहम्मद हन्नान अंसारी, वसीम अकरम, नसीम अंसारी, मेराज अंसारी, त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस शस्त्र बल तैनात थे।


